रामगढ़, अगस्त 12 -- Ramgarh News: रामगढ़,निज प्रतिनिधि । रोटरी रामगढ़ सिटी और श्री सत्यनारायण मारवाड़ी धर्मशाला संस्था के संयुक्त तत्वावधान में मारवाड़ी धर्मशाला, चट्टी बाजार, रामगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय कृत्रिम अंग निर्माण सह वितरण शिविर सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 9, 10 और 11 अगस्त तक चले इस शिविर में जरूरतमंद दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का अवसर प्रदान किया गया। शिविर में जयपुर से पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों और तकनीकी टीम ने जरूरतमंद दिव्यांगजनों की जांच कर उनके शरीर के अनुसार आवश्यक माप लिया। शिविर को सफल बनाने में श्री सत्यनारायण मारवाड़ी धर्मशाला संस्था के अध्यक्ष विमल बुधिया, मुरारीलाल अग्रवाल, रोटरी रामगढ़ सिटी के चार्टर अध्यक्ष रोटेरियन उमेश राजगढ़िया, रोटेरियन रोहित पंसारी, दीपक ...