रामगढ़, नवम्बर 2 -- Ramgarh News: दिगवार में फोरलेन सड़क पर बाइक के धक्के से ग्रामीण की मौत कुजू, निज प्रतिनिधि।कुजू ओपी क्षेत्र के दिगवार फोरलेन सड़क पार करते समय बाइक के धक्के से गंभीर रूप से घायल एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक 76 वर्षीय अनहद महतो उर्फ अनछ महतो पिता स्वर्गीय तितु महतो दिगवार ग्राम के रहने वाले थे। घटना रविवार को सुबह करीब आठ बजे की है। जानकारी के अनुसार अनहद महतो सुबह में नहाने के लिए बाल्टी लेकर फोरलेन सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच सीसीएलकर्मी करमा परियोजना ड्यूटी जाते समय अपनी बाइक संख्या जेएच 24 सी 3338 से उन्हें धक्का मार दिया। इससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ग्रामीणों व कुजू ओपी पुलिस के सहयोग से तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया ...