रामगढ़, सितम्बर 28 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत दिगवार पंचायत सचिवालय रविवार को नमो फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजन को लेकर एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता वार्ड नंबर 4 के वार्ड पार्षद अरुण  कुमार कुशवाहा, संचालन सांसद प्रतिनिधि मनोज गिरी व धन्यवाद ज्ञापन कार्यालय प्रभारी विनोद प्रसाद ने किया। इस बैठक में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही इसका शुभारंभ 2 अक्टूबर को करने की तिथि निर्धारित की गई। इसके लिए सर्वसम्मति से एक कमेटी का गठन किया गया। इसमें  अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष का चुनाव किया गया। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व पार्षद कुलदीप कुशवाहा, आजसू नेता विनोद कुमार, पंकज कुशवाहा, मंगल मुंडा,  सुनील उर्फ लालो, नागेश्वर महतो, राजकुमार महतो, धनु महतो, गुड्डू महतो, नामधारी महतो, संजीव कु...