रामगढ़, जुलाई 21 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि दामोदर नदी तट स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सांकेतिक समाधि (राजघाट) मुक्तिधाम में आमजन की सुविधाओं के विस्तार और स्थल के समुचित विकास को लेकर अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, प्रबंधक और सदस्यों ने जिला प्रशासन से पांच प्रमुख मांगें की हैं। इस संबंध में मंगलवार को प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जनहित में आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि थाना चौक से दामोदर नदी जाने वाले मार्ग पर एक भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाए, जिस पर गांधी घाट और मुक्तिधाम अंकित हो। इससे क्षेत्र की पहचान मजबूत होगी और शहर की सुंदरता में भी वृद्धि होगी। थाना चौक से दामोदर नदी तक सड़क किनारे कॉरिडोर का निर्माण आकर्षक फैंसी लाइटों के साथ कराने का अनुरोध किया गया है, ताकि लोगों को आवागमन मे...