रामगढ़, नवम्बर 5 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ इंटर महिला महाविद्यालय में गुरुवार, को भू-दाता माया देवी और असेश्वर सिंह की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह आयोजित किया गया। झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद, विशिष्ट अतिथि सह विधायक, महाविद्यालय शासी निकाय की अध्यक्ष ममता देवी और संस्थापक सचिव अरुण कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण कर भू-दाता दंपती के योगदान को नमन किया। इससे पूर्व अतिथियों ने जीर्णोद्धार किए गए मंच का फीता काटकर उद्घाटन किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि आज का दिन महाविद्यालय के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण है। भू-दाता माया देवी और असेश्वर सिंह ने जमीन दान कर शिक्षा के क्षेत्र में जो योगदान दिया, वह सदैव याद किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Biharsharif News:...