Ramgarh News: दशहरा समिति अध्यक्ष के चुनाव में समर्थन नहीं करने पर मारपीट करने का आरोप
रामगढ़, सितम्बर 7 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के बिजुलिया में दशहरा समिति के अध्यक्ष के चुनाव में समर्थन नहीं करने की रंजिश को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। मामले में सत्यजीत चौधरी के लिखित आवेदन पर रामगढ़ थाना में छोटू वर्मा, विनय शर्मा समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के अनुसार घटना 4 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे की है। सत्यजीत चौधरी बिजुलिया स्थित रामगढ़ कैंट दशहरा समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष रंजन सिंह के कार्यालय में आगामी रावण दहन की तैयारियों को लेकर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान छोटू वर्मा और विनय शर्मा वहां पहुंचे। आरोप है कि दशहरा समिति के अध्यक्ष चुनाव में समर्थन नहीं करने को लेकर छोटू वर्मा गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.