रामगढ़, अगस्त 19 -- Ramgarh News: ​रामगढ़, नगर प्रतिनिधि । शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से छावनी परिषद का प्रयास निरंतर जारी है। इस अभियान को यातायात पुलिस का भी सहयोग मिल रहा है। वहीं आम जनता भी इस कार्रवाई कि सराहना करते है। छावनी परिषद के सीईओ के निर्देश पर बुधवार कोअभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की गई। मुख्य मार्ग पर मनमाने ढंग से ऑटो खड़े करने। सड़क पर ही यात्रियों को चढ़ाने-उतारने और नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कडा कदम उठाया गया।पुराना एनएच 33 मुख्य सड़क सुभाष चौक से न्यू बस स्टैंड के बीच अभियान चला।लगभग एक दर्जन से अधिक ऑटो को जब्त किए। छावनी परिषद कार्यालय परिसर में लाकर जब्त ऑटो खड़ा कर दिया गया। संबंधित वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया।अचानक हुई इस कार्रवाई से ऑटो ...