Ramgarh News: त्योहारों तक अतिक्रमण अभियान पर रोक की मांग, छावनी परिषद ने दिया आश्वासन
रामगढ़, अक्टूबर 5 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। त्योहारों के मद्देनजर रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार, को चैंबर अध्यक्ष मनजीत साहनी के नेतृत्व में रामगढ़ छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने शहर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान पर छठ पूजा तक अस्थायी रोक लगाने की मांग की। चैंबर पदाधिकारियों ने कहा कि त्योहारों का समय व्यापारियों के लिए कारोबार की दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है। ऐसे समय अतिक्रमण के नाम पर कार्रवाई और तोड़फोड़ से व्यापारियों में भय का माहौल बन रहा है। चैंबर अध्यक्ष मनजीत साहनी ने कहा कि व्यापारियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: काको बाजार के जाम पर मंथन, सब्जी-फल की दुकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.