रामगढ़, अक्टूबर 7 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने रामगढ़ थाना का भौतिक निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने थाना के पदाधिकारियों को त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख पूजा एवं आयोजन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित निगरानी और प्रभावी पेट्रोलिंग पर जोर दिया गया। एसपी ने बाजारों, प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष इंतजाम करने...