रामगढ़, जुलाई 9 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू ओपी क्षेत्र के तोपा बस्ती में एक बीमार महिला की मौत हो गई। मामले में सूचना मिलने पर कुजू ओपी पुलिस ने शव का पंचनामा बना कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा है। बताया गया है कि करीब 19 वर्षीय निराली परवीन पति नासिर अंसारी तोपा बस्ती ऊपर टोला में रहती थी। परिजनों के अनुसार वह विगत तीन दिनों से बीमार चल रही थी। उसका इलाज कुजू के चिकित्सक के पास कराया गया था। पति नासिर अंसारी के अनुसार उसकी तबीयत एकाएक गंभीर हो गई। बाद में उसकी मौत बुधवार को देर शाम में हो गई। यह भी पढ़ें- Bhabua News: एसपी ने ओडी ड्यूटी की जांच कर दिए निर्देश महिला के मायके के लोगों के संदेह व्यक्त करने के बाद शव को कुजू ओपी के दारोगा अरविंद कुमार सिंह ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले मे...