रामगढ़, अगस्त 14 -- Ramgarh News: रामगढ़,निज प्रतिनिधि । स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर झारखंड सेवा समिति की ओर से शुक्रवार, को रामगढ़ छावनी फुटबॉल ग्राउंड से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तेज बारिश के बावजूद यात्रा में बड़ी संख्या में जिलावासियों, युवाओं और स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। देशभक्ति के नारों और गीतों से पूरा शहर गूंज उठा। बारिश के बीच उमड़े जनसैलाब के कारण तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक बन गई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व झारखंड सेवा समिति के अध्यक्ष अमित सिन्हा ने किया, जबकि इसका उद्घाटन छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह ने किया। उद्घाटन के अवसर पर विवेक सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा में शामिल होना उनके लिए गर्व का पल है। उन्होंने यात्रा में शामिल सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन के बाद अमित ...