रामगढ़, सितम्बर 14 -- Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि।तिलैया और जगेसर के बीच रविवार की शाम करीब छह बजे सात हाथियों के झुंड ने बाइक सवार दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया। घटना में बड़गांव के सुंडी टोला निवासी 50 वर्षीय राजीव प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार राजकुमार प्रसाद बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार राजीव प्रसाद, पिता स्व. भुनेश्वर प्रसाद, राजकुमार प्रसाद के साथ तिलैया से बड़गांव लौट रहे थे। इसी दौरान तिलैया और जगेसर के बीच अचानक सात हाथियों का झुंड सामने आ गया और दोनों उसकी चपेट में आ गए। हाथियों के हमले में राजीव प्रसाद के कमर के नीचे गंभीर चोट आई है तथा उनका एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। यह भी पढ़ें- Gridih News: गिरिडीह वन क्षेत्र से 7 दिनों के बाद भागा 30 हाथियों का झुंड घटना के बाद गंभीर रूप से घ...