रामगढ़, अगस्त 15 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भुरकुंडा रिवरसाइड स्थित बुधबाजार दोतल्ला पंचायत में तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्थानीय मुखिया सत्यवंती देवी के नेतृत्व में निकली यात्रा में राजकीय कन्या मध्य विद्यालय भुरकुंडा के विद्यार्थी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Dumka News: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गईतिरंगा यात्रा का मार्ग तिरंगा यात्रा बीटीटीआई कॉलोनी, शिवनगर कॉलोनी, आजाद नगर दुंदुवा और नायक टोला क्षेत्र से होकर गुजरी। इस दौरान हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने भारत माता की जय, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा समेत देशभक्ति के नारे लगाए। पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- Dumka News: हर घर तिरं...