रामगढ़, अक्टूबर 12 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि रजरप्पा थाना क्षेत्र के मदगी में गुरुवार की रात्रि चोरों ने ताला तोड़कर बंद घर से नगदी सहित चार लाख जेवरात की चोरी कर ली। बता दें कि मदगी निवासी योगेंद्र महतो पिता सुखलाल महतो, उम्र 37 वर्ष ने रजरप्पा थाने में एक आवेदन देकर अपने बंद घर में चोरी की शिकायत किया और चोरों को पकड़कर कानूनी करवाई की मांग किया। उन्होंने आवेदन के माध्यम से बताया कि मेरी पत्नी घर मे बच्चे के साथ अकेली रहती है। मेरी पत्नी संजू देवी 11 अक्टूबर को शाम चार बजे घर में ताला बंद कर हुहुआ मायके चली गई थी। सुबह 12 अक्टूबर को सुबह नौ बजे मेरे पड़ोसी फोन पर बताया कि आपके घर का ताला टूटा हुआ है और घर का पूरा समान बिखरा पड़ा हुआ है, बक्सा और आलमीरा का ताला भी टूटा हुआ है। जब हमलोग घर पहुंचे तो देखा आलमीरा में रखा 22500 रुपया...