रामगढ़, सितम्बर 18 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड के पालू बड़ा तालाब में मछलियां मर रही है। इसके खिलाफ पालू गांव के मछली पालक संतोष मुंडा, पिता कालेश्वर मुंडा ने पतरातू थाना और मत्स्य विभाग को आवेदन दिया है। आवेदन में उसने कहा है कि दिनांक 9 सितंबर को उसने सरकारी प्रक्रिया के तहत एक लाख उँचालीस हजार पांच सौ रुपए में डाक लिया है। साथ ही 13 सितंबर को तालाब में 80 किलो डाला गया है। बताया कि शुक्रवार को देखा गया कि तालाब में नई और पुरानी दोनों तरह की मछलियां मर रही हैं इसके बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने पहुंचकर इसका जायजा लिया। आवेदन में पुलिस से उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...