Ramgarh News: तालाटांड़ स्कूल में पर्यावरण पाठशाला आयोजित
रामगढ़, अगस्त 20 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। उत्क्रमित मध्य विद्यालय तालाटांड़ में बुधवार को आरएसएस के जिला पर्यावरण संयोजक भुवनेश्वर ठाकुर की ओर से पर्यावरण पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर ठाकुर के अलावा उत्क्रमित मध्य विद्यालय तालाटांड़ के प्रधानाध्यापक ललित कुमार शिक्षक मुस्ताक अंसारी आदि भी शामिल हुए। इसके तहत स्कूल के कक्षा आठवां में उपस्थित बच्चों को पर्यावरण गतिविधि के बारे में बताया गया। मौके पर नरेश भुइंया, सुरेश करमाली, नुसरत जहां, विजय कुमार, विष्णु प्रसाद, शशि कुमार पाहन, हनीफ अंसारी, सरिता कुमारी आदि शिक्षक शिक्षिकाओं के बीच राष्ट्रीय छात्र छात्राएं /सामाजिक पर्यावरण प्रतियोगिता के बारे में बताया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.