रामगढ़, अक्टूबर 5 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। तालाटांड़ में जिउतिया पर्व मनाने और इस अवसर पर पूजा और मेला लगाए जाने को लेकर सोमवार को गांव के मंदिर परिसर में ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता बलदेव मुंडा और संचालन रघु महतो ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 7 अक्टूबर को नियम धर्म के साथ जिउतिया पूजन होगा। जबकि इस अवसर पर आठ अक्टूबर को नागपुरी प्रोग्राम किया जाएगा। जिसमें सुर सरगम म्यूजिकल ग्रुप के बैनर तले झारखंड के ख्याति प्राप्त कलाकार नितेश कच्छप, कयूम अब्बास, सोनी कुमारी, रिंपल कुमारी, रिया कुमारी आदि अपना जलवा बिखेरेंगे। यह भी निर्णय लिया गया कि जीउतिया के शुभ अवसर पर नागपुरी प्रोग्राम का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 8 बजे तक होगा। जिसके मुख्य अतिथि बड़कागांव विधानसभा के विधायक रोशनलाल चौधरी, विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिन...