रामगढ़, अगस्त 2 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड के तालाटांड़ में अस्पताल खुलने से लोगों को सुविधा मिलेगी।उक्त बातें रविवार को तालाटांड़ में पतरातू मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में रामगढ़ विधायक ममता देवी ने कही। उन्होंने आगे कहती इस क्षेत्र में इस अस्पताल के खुलने से लोगों को रांची रामगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। विधायक ममता देवी ने हॉस्पिटल का उद्घाटन पिता काटकर किया।मौके पर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ अविनाश सिंह, मुखिया रीझन देवी, मोकिम सरवर,एकलाख अहमद, कांग्रेस नेता सुजीत कुमार पटेल, असगर अली, रंजित कुमार रजक, पूर्व पार्षद सुरेश महतो, नदीम सरवर सलमान अंसारी आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...