रामगढ़, सितम्बर 29 -- Ramgarh News: रजरप्पा। निज प्रतिनिधि डीएवी पब्लिक स्कूल, रजरप्पा में तनाव प्रबंधन पर एकदिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यालय के 65 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता की। इस दौरान शिक्षकों को व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक एवं कार्यस्थल से जुड़े तनाव के कारणों, उनके प्रभावों तथा तनाव प्रबंधन के प्रभावी उपायों से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत सीसीएल रजरप्पा के सीएसआर नोडल पदाधिकारी आशीष झा,आलोक कुमार, प्रचार्य रॉयल ऑर्किड इंटरनेशनल स्कूल, बरही के रणधीर मिश्रा मौजूद रहे।विद्यालय के प्राचार्य आरके साहू ने अतिथियों का स्वागत किया। वहीं सभी अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यशाला का उद्घाटन किया। प्राचार्य डॉ आरके साहू ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता हैं और बदलते समय मे...