रामगढ़, अगस्त 1 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। डीसी ऋतुराज के निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय रामगढ़ की ओर से शनिवार को पतरातू प्रखंड मुख्यालय में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए लोगों की कतार लग गई।

शिविर का आयोजन प्रखंड मुख्यालय के वर्किंग हॉल मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) विपुल उरांव और जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश एक्का के नेतृत्व में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवक-युवतियों एवं वाहन चालकों ने ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए भीड़ लग गई। इस दौरान लगभग 96 आवेदकों ने अपना पंजीकरण कराया और परीक्षा में भाग लिया।

परीक्षा परिणाम यातायात नियमों के परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 62 आवेदक उत्तीर्ण घोषित किए गए। इन सभी सफल आवेदकों का नियमान...