Ramgarh News: डीसी के निरीक्षण में खुली स्वास्थ्य व्यवस्था की परतें, डॉक्टर गायब तो 108 भी बेदम
रामगढ़, अगस्त 12 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। सदर अस्पताल रामगढ़ में बुधवार को उपायुक्त ऋतुराज ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी हकीकत देखी। निरीक्षण के दौरान तीन चिकित्सकों के ड्यूटी से अनुपस्थित मिलने पर उपायुक्त ने कड़ा रुख अपनाया। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ कीर्ति सिन्हा, रेडियोलॉजिस्ट डॉ राजन पांडेय और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ अजीत कुमार सिंह अनुपस्थित पाए गए। उपायुक्त ने तीनों चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगने तथा अगले आदेश तक उनके वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया। सदर अस्पताल में लगातार बढ़ रही मरीजों की भीड़ को देखते हुए उपायुक्त ने सिविल सर्जन को ऑर्थो, गायनी और मेडिसिन विभाग में प्रतिदिन दो ओपीडी संचालित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर और सुगम स्वास्थ्य सुविधा मिले तथा उन्हें इलाज के लिए अनावश्यक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.