रामगढ़, अक्टूबर 1 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की टीम ने बरकाकाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों और रावण दहन स्थल का निरीक्षण किया। रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज, पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार लूनायत सहित अनुमंडल पदाधिकारी ने सीसीएल नया नगर बरकाकाना, रावण दहन स्थल नया नगर, गांधी मैदान, चिल्ड्रन पार्क और लोको कॉलोनी स्थित दुर्गा पूजा पंडालों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पूजा पंडालों एवं मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: सुरक्षित एवं व्यवस्थित मूर्ति विसर्जन के लिए आवश्यक तैयारी करने का निर्दे...