रामगढ़, सितम्बर 10 -- Ramgarh News: डीयू मिशन की जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग रामगढ़, एक प्रतिनिधि।

अवैध कब्जे के प्रयास का आरोप सीएनआई चर्च डीयू मिशन रामगढ़ चर्च कमेटी ने प्रेसवार्ता कर उनकी जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास का आरोप लगाया। प्रॉपर्टी कमेटी के सचिव अर्नेस्ट जॉन वुड ने बताया कि मिशन के नाम वर्ष 1930 से 2014-15 तक 2 एकड़ 86 डिसमिल जमीन दर्ज थी। वर्ष 2015-16 में अंचल अधिकारी के आदेश से रकबा बढ़ाकर 3 एकड़ 32 डिसमिल कर दिया गया। जबकि इस सुधार के लिए कोई आवेदन या केस नंबर दर्ज नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी के बाद हमारे समाज से निष्कासित एक व्यक्ति ने जमीन पर कब्जे और दलालों के माध्यम से बिक्री का प्रयास शुरू किया। हाल के कब्जे के प्रयास के दौरान अपराधिक तत्वों के मिशन के पुरोहित और प्रचारक को धमकान...