Ramgarh News: डीडीसी ने स्वास्थ्य सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा, चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति का दिया निर्देश
रामगढ़, जुलाई 6 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में डीडीसी आशीष अग्रवाल की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अस्पताल की कार्यप्रणाली, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, डीएस डॉ. हरेंनचंद्र महतो, अस्पताल प्रबंधक अंतरा झा समेत सदर अस्पताल के चिकित्सक एवं चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे। समीक्षा के दौरान डीडीसी ने सभी चिकित्सकों को नियमित एवं समयबद्ध तरीके से अस्पताल में उपस्थित रहने का निर्देश देते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने ओपीडी सेवाओं की नियमितता, मरीजों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.