रामगढ़, अक्टूबर 29 -- Ramgarh News: डीएवी बरकाकाना में पॉक्सो एक्ट और साइबर अपराध पर जागरूकता कार्यक्रम बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: सुरक्षित बचपन अभियान: प्रतियोगिताओं से बच्चों को बताए जाएंगे अधिकारपॉक्सो और साइबर अपराध पर जागरूकता डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल एनटीएस बरकाकाना में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), रामगढ़ के तत्वावधान में नालसा सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्रों को पॉक्सो अधिनियम-2012, बाल सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। मुख्य एलएडीसी सुजीत कुमार सिंह और असिस्टेंट एलएडीसी मोहन महतो ने कानूनी प्रावधानों, ऑनलाइन सुरक्षा और साइबर खतरों से बचाव के उपाय बताए। इस दौरान विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। वहीं,...