रामगढ़, सितम्बर 13 -- Ramgarh News: डीएवी के छात्रों ने कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया डीएवी के छात्रों ने कलात्मक कौशल का प्रदर्शन कियागिद्दी, निज प्रतिनिधि।डीएवी पब्लिक स्कूल गिद्दी के छात्रों ने शनिवार को गणेश चतुर्दशी के उपलब्ध में रचनात्मक प्रतिभा, कलात्मक कौशल का बेहतर प्रदर्शन किया। इसमें विद्यालय के नर्सरी से वर्ग दो तक के छात्रों ने हिस्सा लिया। जिसमें छात्रों ने आकर्षक गणेश प्रतिमाओं, सजावटी वस्तुओं और कलाकृतियों का निर्माण किया। रंग-बिरंगे कागज, मिट्टी और अन्य पर्यावरण-अनुकूल सामग्रियों का उपयोग करते हुए बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता को सुंदर स्वरूप प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मनप्रिया चटर्जी ने हिस्सा लिए छात्रों सराहना करते हुए उत्साहित किया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: मिट्टी से ईको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा बनाने...