रामगढ़, अगस्त 31 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। उपायुक्त ऋतुराज ने सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) शाखा एवं जिला योजना कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में संचालित कार्यों, अभिलेखों के संधारण, लंबित मामलों तथा विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। डीएमएफटी शाखा के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने डीएमएफटी मद से जिले में संचालित योजनाओं एवं परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं की स्वीकृति, क्रियान्वयन, प्रगति एवं पूर्ण योजनाओं से संबंधित अभिलेखों को व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया। साथ ही योजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। उपायुक्त ने कहा कि डीएमएफटी मद का उपयोग जरूरतमंद क्षेत्रों एवं जनसरोकार से जुड़ी प्राथमिकताओं को ध्यान ...