रामगढ़, अक्टूबर 4 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। डिवाइन ओंकार मिशन हाई स्कूल के प्रांगण में रविवार को रंगोली उत्सव कार्यक्रम हुआ। इसकी अध्यक्षता महिला कार्यकर्ता छाया तिवारी ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य 'सेवा के रंग, राष्ट्र के संग' एवं सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ जिला के प्रभारी सुरेंद्र महतो उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में जागेश्वर प्रजापति, जिला महामंत्री, मनोज गिरि, रामगढ़ नगर परिषद के सांसद प्रतिनिधि, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनिता, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी दीदी, विद्यालय के सचिव गणेश कुमार दांगी तथा महिला मोर्चा अध्यक्ष शीतल सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रंगोली उत्सव में विद्यालय ...