रामगढ़, नवम्बर 28 -- Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस की ओर से शुक्रवार को डायल 112 की उपयोगिता और लाभ के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया। अभियान के तहत भेलगढ़ा, चोपड़ा मोड़, झारखंड 15 नंबर, लाइयो सहित क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में पहुंचकर लोगों को आपातकालीन पुलिस सेवा की जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 के माध्यम से तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है। दुर्घटना, आपराधिक घटना, घरेलू हिंसा अथवा किसी अन्य संकट की स्थिति में लोग इस सेवा का उपयोग कर पुलिस की मदद ले सकते हैं। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: गालूडीह में आग से बचाव की दी गई जानकारी पुलिस ने लोगों से अपील की कि आपातकालीन परिस्थितियों में बिना घबराए डायल 112...