Ramgarh News: डाड़ी प्रखंड में विश्व स्तनपान सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया
रामगढ़, अगस्त 7 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड के विभिन्न पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र शुक्रवार को विश्व स्तनपान सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पंचायत की सेविकाओं, सहायिकाओं, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और किशोरी बालिकाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कमलकांत वर्मा और पर्यवेक्षिका ज्योति कुमारी ने आंगनबाड़ी सेविकाओं से माताओं को बच्चों को स्तनपान कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के लिए निर्देश दिया। कहा कि मां का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार है। उन्होंने जन्म के बाद 6 माह तक बच्चे को केवल स्तनपान कराने की सलाह दी। इसके अलावा, बच्चों के शारीरिक विकास के लिए समय पर ऊपरी आहार शुरू करने, नियमित टीकाकरण, पौष्टिक भोजन और स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया गया। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.