रामगढ़, अक्टूबर 15 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ कैंट गांधी चौक पर गुरुवार की संध्या डाक चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें डाक सेवाएं आपके द्वार के तहत डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से लोगों को डाक विभाग की सभी योजनाओं को डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराया गया। यह आयोजन सहायक डाक अधीक्षक ब्रजेश कुमार पासवान और डाक निरीक्षक आशीष कुमार पांडेय के निर्देश पर पोस्टमास्टर जसीम खान के नेतृत्व में हुआ। इसका शुभारंभ सबसे पहले गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के मूर्ति पर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रविशंकर राय ने माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव चंदन कुमार महतो ने कहा कि डाक चौपाल का मुख्य उद्देश्य हमारी सभी योजनाओं को जन जन पहुंचाना और लोगों को जागरूक करना है । इस अवसर पर मुख्य रूप से विका...