रामगढ़, सितम्बर 10 -- Ramgarh News: केदला, निज प्रतिनिधि। आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हाउसिंग कॉलोनी में स्थित उप डाकघर में आधार नामांकन एवं सुधार कार्य का शुभारंभ हो गया है। अब क्षेत्र के नागरिकों को आधार से संबंधित विभिन्न सेवाओं के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उक्त जानकारी देते हुए घाटोटांड़ उप डाकघर के उप डाकपाल रौशन सिंह ने बताया कि इस केंद्र पर आधार से संबंधित सभी उपलब्ध सेवाएं निर्धारित सरकारी नियमों एवं शुल्क के अनुसार प्रदान की जा रही है। कोई भी भारतीय नागरिक यहां आधार नामांकन तथा आधार में आवश्यक विवरणों को सुधार कराने की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। यह भी पढ़ें- Godda News: पथरगामा में धरना प्रदर्शन स्थल पर प्रशासन ने लाउडस्पीकर इस्तेमाल पर लगाई रोक डाक विभाग का आधार संबंधी सेवाओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध ...