रामगढ़, अक्टूबर 23 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। महिला और छात्राएं डरें नहीं, पुलिस के पास खुलकर शिकायत करें। पुलिस हमेशा उनके साथ है और हर समय मदद के लिए तैयार है।उक्त बातें शुक्रवार को एसएस पल्स टू हाई स्कूल पतरातू में पुलिस की ओर से आयोजित महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान में पतरातू पुलिस इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कही। इस महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान में पुलिस इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार ने छात्र छात्राओं को सुरक्षा के कई टिप्स दिए। कहा कि छात्र-छात्र देश के भविष्य के कर्णधार हैं। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना, पुलिस प्रशासन के सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि अक्सर देखा जाता है की लड़कियां छेड़खानी या मानसिक प्रताड़ना जैसी घटनाओं को डर के कारण छिपा जाते...