Ramgarh News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की मौत
रामगढ़, जुलाई 22 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। बासल थाना क्षेत्र के बरघुटुवा उरांव टोला में बुधवार सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला बालो देवी की मौत हो गई। घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। जानकारी के अनुसार बालो देवी घर के समीप सड़क किनारे बने कलवर्ट पर बैठी हुई थीं। इसी दौरान खेत की जुताई के लिए जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर कलवर्ट से टकरा गया। टक्कर के कारण बालो देवी ट्रैक्टर की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Hardoi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला को कुचला, मौके पर मौत घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक रोशन उरांव को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.