रामगढ़, जुलाई 21 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि। रामगढ़-बोकारो मार्ग, एनएच 23 सौंढ़ स्थित रजरप्पा होटल के समीप मंगलवार को हुए सड़क दुर्घटना में दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान सिल्ली के बूढ़ाबेड़ा निवासी रामकिशोर करमाली पिता जयनंदन करमाली व उसकी मां चंद्रमणि देवी के रूप में हुई है। बता दें कि सिल्ली निवासी रामकिशोर करमाली अपने मां को मोटरसाइकिल जेएच 05 एपी 6517 में सवार होकर रामगढ़ से सिल्ली अपने घर जा रहा था। इसी दौरान चितरपुर, सौंढ़ के समीप बिपरीत दिशा से आ रहे एक एलपी ट्रक जेएच 02 एएक्स 5102 ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक में सवार रामकिशोर करमाली व उसकी मां बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पहुंचे रजरप्पा थाना के अवर निरीक्षक रोहित राज स्थानीय ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस से इलाज के लि...