रामगढ़, अक्टूबर 11 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। टोकीसुद रेलवे स्टेशन में फुट ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर रविवार को क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने बैठक की। बैठक में बताया गया कि टोकीसूद रेलवे स्टेशन में आने जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्योंकि टोकीसुद स्टेशन पर रेगुलर कोयला वाला रैक लगा रहता है। जब लोगों को ट्रेन पकड़ना हो या ट्रेन से उतर कर निकलना हो तो खड़ा रेलगाड़ी के अंदर यानी नीचे करना पड़ता है।जिससे कई बार छोटी बड़ी घटना होते रहती है। इन्हीं समस्याओं को लेकर रविवार को आसपास गांव के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और ग्रामीणों ने स्टेशन परिसर के निकट बैठक की।साथ ही बैठक के माध्यम से ग्रामीणों ने इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए रेलवे विभाग से मांग किया है।ताकि कोई बड़ी घटना ना हो। दूसरी और ग्राम...