रामगढ़, सितम्बर 2 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित रामगढ़-बोकारो मार्ग के एनएच 23 में ऐपेक्स पब्लिक स्कूल, मारंगमारचा के सामने लगभग पांच बजे शाम टैंकर ने बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया। जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मारंगमारचा गांव में चारों ओर कोहराम मच गया। ग्रामीण सहित परिजन दौड़ते-भागते घटनास्थल पर पहुंचे, इसी बीच आक्रोशित ग्रामीण बैरियर लगाकर सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। सड़क जाम करने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया।

राजमार्ग पर हुआ हादसा बता दें कि मारंगमारचा निवासी छोटेलाल महतो, 29 वर्ष अपने बाइक से ससुराल जाने के लिए घर से निकला था, घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचा था कि टैंकर जेएच 02एके 1043 ने युवक को अपने चपेट में ले लिया। जिससे युवक की घटनास्...