रामगढ़, अक्टूबर 26 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि।रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुहुआ के पास टेम्पो पलटने से गंभीर रूप से घायल युवक दिनेश्वर कुमार बेदिया 37 वर्ष की रिम्स रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में मृतक के चचेरे भाई गोपाल बेदिया के रिम्स में दर्ज कराए गए फर्द बयान के आधार पर रामगढ़ थाने में टेम्पो चालक नारायण मुंडा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के अनुसार 18 अगस्त की रात करीब आठ बजे दिनेश्वर कुमार बेदिया राजमिस्त्री का काम खत्म कर टेम्पो से घर लौट रहा था। टेम्पो हुहुआ निवासी नारायण मुंडा चला रहा था। हुहुआ किरीस के पास पीसीसी सड़क पर चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए अचानक ब्रेक लगा दिया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: बोलेरो की टक्कर से दालमोट कारोबारी की मौत, मचा कोहराम इससे टेम्पो अनियंत्रित ह...