Ramgarh News: टेक होम राशन वितरण में रामगढ़ झारखंड में अव्वल, 96.4 प्रतिशत उपलब्धि
रामगढ़, नवम्बर 2 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। राज्य सरकार की ओर से टेक होम राशन योजना के तहत अक्टूबर माह के लिए जारी राज्यस्तरीय रैंकिंग में रामगढ़ जिले ने पूरे झारखंड में प्रथम स्थान हासिल किया है। जिले में 96.4 प्रतिशत लाभार्थियों के बीच राशन वितरण कर यह उपलब्धि प्राप्त की गई है। अक्टूबर माह में रामगढ़ जिले के कुल 33,122 लाभार्थियों को टेक होम राशन उपलब्ध कराया गया। इनमें 3,993 गर्भवती महिलाएं, 2,607 धात्री माताएं, छह माह से तीन वर्ष तक के 22,165 बच्चे तथा 14 से 18 वर्ष तक की 4,357 चिन्हित किशोरी बालिकाएं शामिल हैं। जिले की इस उपलब्धि पर उपायुक्त ऋतुराज ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खलखो सहित समाज कल्याण विभाग की पूरी टीम को बधाई दी।उन्होंने कहा कि टीम की मेहनत, समर्पण और नियमित निगरानी के कारण रामगढ़ को राज्य मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.