रामगढ़, नवम्बर 3 -- वेस्ट बोकारो डिवीजन को फाइव-स्टार अचीवर अवॉर्ड Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन को कोयला मंत्रालय की ओर से प्रतिष्ठित फाइव-स्टार अचीवर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। डिवीजन की क्वयरी साउथ ईस्टर्न ब्लॉक (एसईबी) को आकलन वर्ष 2024-25 के लिए ओपनकास्ट माइंस श्रेणी में यह सम्मान मिला। दो नवंबर को रायपुर में आयोजित स्टार रेटिंग ऑफ कोल एंड लिग्नाइट माइंस पुरस्कार समारोह में कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने यह पुरस्कार प्रदान किया। इस वर्ष ओपनकास्ट, अंडरग्राउंड और मिक्स्ड माइंस श्रेणियों में कुल 382 खदानों ने भाग लिया, जिनमें से केवल 50 खदानें ही फाइव-स्टार रेटिंग हासिल कर सकीं। ऐसे में वेस्ट बोकारो डिवीजन की यह उपलब्धि खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाती है। सम...