रामगढ़, अक्टूबर 15 -- Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, भुइयांडीह में 6 से 14 अक्टूबर तक आयोजित शैक्षिक परिभ्रमण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय की प्राचार्या डॉ सोनिया तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के लगभग 1400 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परिभ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने रांची साइंस सिटी, ओरमांझी जू तथा छोटे बच्चों ने जेआरडी पार्क, पुंडी का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने विज्ञान, प्रकृति, पर्यावरण और वन्यजीवों से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेकर विद्यार्थियों ने खूब आनंद उठाया और पुरस्कार भी जीते। कार्यक्रम में वर्गशिक्षकों और वरिष्ठ शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सु...