रामगढ़, जुलाई 11 -- Ramgarh News: सिरका प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के हैसला अरगड्डा स्थित झारखंड इस्पात फैक्ट्री में ड्यूटी के दौरान बीमार पड़े मज़दूर हैसला निवासी गोपी करमाली की ईलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद हेसला गांव के आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को सुबह लगभग साढ़े आठ बजे से फैक्ट्री का मुख्य गेट जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। करीब साढ़े तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने फैक्ट्री प्रबंधन के विरोध में नारेबाजी की।

प्रदर्शन की घटनाएँ वार्ता के बाद सहमति बनने पर फैक्ट्री के अभिकर्ता ने मृतक की मां को 80 हज़ार रुपए नगद और एक योग्य व्यक्ति को नौकरी देने का आश्वासन दिया। अभिकर्ता के आश्वासन देने के बाद दोपहर करीब 12 बजे गेट जाम समाप्त कर दिया गया। घटना को लेकर ग्रामीणों का आरोप था कि गोपी करमाली की ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़न...