Ramgarh News: झारखंड इस्पात के स्वास्थ्य शिविर में 77 मरीजों की जांच
रामगढ़, अगस्त 18 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। झारखंड इस्पात प्रा. लि., हेसला की ओर से कॉरपोरेट पर्यावरणीय उत्तरदायित्व के तहत ग्राम मरार स्थित जिमखाना क्लब के पास नि:शुल्क ईएनटी एवं श्रवण जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 77 मरीजों की कान, नाक एवं गला समेत विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. रविंद्र कुमार ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और सुनने की क्षमता की भी जांच की गई। डॉ. मुरारी प्रसाद एवं उनकी टीम ने शिविर के संचालन में सहयोग किया। जांच के दौरान कुछ मरीजों में सुनने से संबंधित समस्या पाई गई। यह भी पढ़ें- मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर आज डॉक्टर की सलाह के आधार पर कंपनी की ओर से ऑडियोमेट्री मशीन उपलब्ध कराने की बात कही गई। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.