रामगढ़, अक्टूबर 2 -- Ramgarh News: केदला, निज प्रतिनिधि। मांडू प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर झारखंड अलग राज्य के गठन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मांडू प्रखंड के बसंतपुर गांव निवासी झारखंड आंदोलनकारी राजलाल महतो पिता बिरसाय महतो को सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह राजलाल महतो को अंचल अधिकारी मांडू तृप्ति विजया कुजूर और दर्जा प्राप्त मंत्री फागु बेसरा ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान मिलने पर उपस्थित लोगों ने आंदोलनकारी राजलाल महतो को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान झारखंड आंदोलन में योगदान देने वाले आंदोलनकारियों के संघर्ष और उनके योगदान को याद किया गया।

सरकार की पहल मोके पर दर्जा प्राप्त मंत्री फागु बेसरा ने कहा कि झारखंड अलग राज्य...