रामगढ़, अक्टूबर 11 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। जो भी मजदूरों का छटनी किया जा रहा है, उन मजदूरों का फूल और फाइनल सेटलमेंट मुआवजा दिया जाए। उक्त बातें रविवार को पीटीपीएस स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित बैठक मेंएनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक के शाखा सचिव मनोज कुमार महतो ने कही। बैठक की अध्यक्षता भाकपा अंचल सचिव मनोज कुमार महतो ने की। बैठक में मजदूरों की समस्याओं व स्थानीय युवाओं को पीवीयूएनएल में रोजगार को लेकर चर्चा किया गया। कहा गया कि पीवीयूएनएल पतरातू में भेल की ओर से संचालित जितने भी कंपनियां हैं। उसमें अधिकतर कंपनियां मजदूरों को बिना फूल और फाइनल सेटलमेंट के ही काम से हटा रहे हैं। भेल प्रबंधन से एनटीपीसी मजदूर यूनियन मांग करती है कि जो भी मजदूरों को छटनी किया जा रहा है उन मजदूरों को फूल और फाइनल सेटलमेंट मुआवजा दिया जाए, नहीं त...