Ramgarh News: जेटेट परीक्षा में भुरकुंडा के चार केंद्रों पर शामिल हुए 1644 अभ्यर्थी
रामगढ़, नवम्बर 2 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) रविवार को भुरकुंडा के चार परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा में कुल 1644 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा दो पालियों में ली गई। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित हुई। जेएम कॉलेज भुरकुंडा में पहली पाली में 403 और दूसरी पाली में 189 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, भुरकुंडा हाई स्कूल केंद्र पर पहली पाली में 115 और दूसरी पाली में 54 अभ्यर्थी शामिल हुए। इसी प्रकार कैथोलिक आश्रम स्कूल भुरकुंडा में पहली पाली में 377 और दूसरी पाली में 176, जबकि पावन क्रूस स्कूल भुरकुंडा में पहली पाली में 226 और दूसरी पाली में 104 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: कड़ी निगरानी के बीच संप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.