रामगढ़, अक्टूबर 28 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित पदाधिकारियों को परीक्षा के दौरान सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने महर्षि परमहंस बीएड कॉलेज, डिवाइन ओंकार मिशन विद्यालय, राधा गोविंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय कोयरीटोला और कृष्ण वल्लभ प्लस टू उच्च विद्यालय लारी का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: जेटेट परीक्षा के लिए...