रामगढ़, नवम्बर 6 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। यह भी पढ़ें- Ghumla News: चैनपुर में विद्यार्थियों को मिली एचआईवी संक्रमण व बचाव की जानकारी जुबिली कॉलेज भुरकुंडा में गुरुवार को विद्यार्थियों के बीच एड्स जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो बालकृष्ण ने की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को एड्स के कारणों और इससे बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक और सतर्क रहने की अपील की। वहीं वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो अर्जुन मिश्रा और जंतु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो नर्मदेश्वर पांडेय ने एड्स के वायरस के मानव शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एचआईवी संक्रमण से बचाव के लिए किन सावधानियों का पालन करना जरूरी है। वहीं प्रो आलो...