रामगढ़, जुलाई 25 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। डीएवी बरकाकाना में आयोजित दो दिवसीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2026 क्लस्टर फोर का समापन शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय कर्मशाला जीएम संजय कुमार, विशिष्ट अतिथि मैनेजर आशिष कुमार पती, मोटिवेशनल एजुकेटर श्रेया भार्गव, डीएवी केदला प्राचार्य विकास कुमार बनर्जी उपस्थित थे। प्राचार्य बलराम कुमार झा ने अतिथियों का स्वागत हरित पौधा भेंट कर किया। संबोधित करते हुए महाप्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि जीवन में सफलता और असफलता दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, जो हमें जीना, सीखना और आगे बढ़ना सिखाते है। आज आप जीत सकते हैं, लेकिन हो सकता है कल हार का सामना करना पड़े। जीवन हमें हर दिन नया अवसर देता है, जो व्यक्ति हार के डर से खेल छोड़ देता है, वह कभी आगे नही...