रामगढ़, अक्टूबर 10 -- Ramgarh News: जीउतिया को लेकर पछाड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन गिद्दी, निज प्रतिनिधि।जीउतिया पर्व के अवसर पर पछाड़ी बस्ती में शुक्रवार को देर शाम रात में नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि जिप सदस्य पिंकू देवी, मुखिया लता सिंह, दासो मरांडी ने इसका उद्घाटन किया। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिप सदस्य पिंकू देवी ने कहा जितिया झारखंड सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर है। इसे बरकरार रखने की जरुरत है। इसके बाद रांची के गुंज म्युजिकल ग्रुप के गायक गायिकाओं ने देर रात तक अपने मनमोहक गीत संगित प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में परेमेश्वर गंझू, शक्ति बेदिया, शिवनाथ गंझू सहित आयोजन समिति के लोग शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...